हिन्दी
0
हिन्दी
Search
Shayari
Writers
Events
Blog
Store
Leaderboard
Login
0
Home
Explore
Submit
Library
Profile
Top 20
Tasavvur Shayari
तेरा चुप रहना मेरे ज़ेहन में क्या बैठ गया
इतनी आवाज़ें तुझे दीं कि गला बैठ गया
Tehzeeb Hafi
20
Gift
Download Image
235 Likes
तू इस तरह से मिला फिर मलाल भी न रहा
तेरे ख़याल में अपना ख़याल भी न रहा
कुछ इस अदास झुकी थी हया से आँख तेरी
हमारी आँख में कोई सवाल भी न रहा
Read Full
Subhan Asad
19
Gift
Download Image
34 Likes
वो न आएगा हमें मालूम था इस शाम भी
इंतिज़ार उस का मगर कुछ सोच कर करते रहे
Parveen Shakir
18
Gift
Download Image
45 Likes
मैं ज़िंदगी का साथ निभाता चला गया
हर फ़िक्र को धुएँ में उड़ाता चला गया
Sahir Ludhianvi
17
Gift
Download Image
41 Likes
फिर नज़र में फूल महके दिल में फिर शमएँ जलीं फिर तसव्वुर ने लिया उस बज़्म में जाने का नाम
Faiz Ahmad Faiz
16
Gift
Download Image
34 Likes
तसव्वुर तजरबा तेवर तमन्ना और तन्हाई
मिलेंगे फूल सब इस
में ग़ज़ल गुलदान है यारों
पढ़ाई नौकरी शादी फिर उस के बा'द दो बच्चे
हमारी ज़िन्दगी इतनी कहाँ आसान है यारों
Read Full
Tanoj Dadhich
15
Gift
Download Image
42 Likes
ऐ शौक़-ए-नज़ारा क्या कहिए नज़रों में कोई सूरत ही नहीं
ऐ ज़ौक़-ए-तसव्वुर क्या कीजे हम सूरत-ए-जानाँ भूल गए
Asrar Ul Haq Majaz
14
Gift
Download Image
28 Likes
हम दोनों को ऐ दोस्त जगह मिल गई जिस में
उस लड़की का दिल कितना बड़ा होगा ज़रा सोच
Dharmesh Solanki
13
Gift
Download Image
4 Likes
कमाता हूँ मैं कितना सोच लेना बा'द में ये सब
अभी तो बस यही काफ़ी है माँ के पास रहता हूँ
Tanoj Dadhich
12
Gift
Download Image
20 Likes
सारे ग़म भूल गए आप के रोने पे मुझे
किस को ठंडक में पसीने का ख़याल आता है
आखरी उम्र में जाते है मदीने हम लोग
मरने लगते है तो जीने का ख़याल आता है
Read Full
Nadir Ariz
11
Gift
Download Image
42 Likes
बैठा हूँ अभी सामने और सोच रहा हूँ
इज़हार पे मेरे भला क्या मेरा बनेगा
Afzal Ali Afzal
10
Gift
Download Image
32 Likes
सर्द रात है हवा भी सोच मत पहन मुझे
सुब्ह देख लेंगे किस कलर की शाल लेनी है
Neeraj Neer
9
Gift
Download Image
37 Likes
वो जो ख़्वाब थे मेरे ज़ेहन में न मैं कह सका न मैं लिख सका
कि ज़बाँ मिली तो कटी हुई जो क़लम मिला तो बिका हुआ
Iqbal Ashhar
8
Gift
Download Image
42 Likes
सब्र मेरा फ़िक्र में है रोज़-ओ-शब ये सोचता है
दूध में दोनों अँगूठी ढूँढ़ते कैसे लगेंगे
Raj
7
Gift
Download Image
6 Likes
सवाल-ए-वस्ल पर कुछ सोच कर उस ने कहा मुझ से
अभी वा'दा तो कर सकते नहीं हैं हम मगर देखो
Bekhud Dehelvi
6
Gift
Download Image
22 Likes
इस सोच का क़ब्ज़ा मेरे इदराक पे होना
अफ़लाक पे होने के लिए ख़ाक पे होना
दुनिया मुझे पूछे कि ये ख़ुशबू है किधर की
और मेरा ख़याल आप की पोशाक पे होना
Read Full
Ahmad Abdullah
5
Gift
Download Image
29 Likes
कुछ नज़र आता नहीं उस के तसव्वुर के सिवा
हसरत-ए-दीदार ने आँखों को अंधा कर दिया
Haidar Ali Aatish
4
Gift
Download Image
39 Likes
फिर वही होगी मुहब्बत और वही तर्ज़-ए-ख़ुलूस
अपने ज़ेहनों से तसव्वुर को जुदा तो कीजिए
divya 'sabaa'
3
Gift
Download Image
19 Likes
मैं ने ये सोच के बोए नहीं ख़्वाबों के दरख़्त
कौन जंगल में उगे पेड़ को पानी देगा
Aziz Bano Darab Wafa
2
Gift
Download Image
12 Likes
वतन की फ़िक्र कर नादाँ मुसीबत आने वाली है
तेरी बर्बादियों के मशवरे हैं आसमानों में
Allama Iqbal
1
Gift
Download Image
0 Likes
Khyaal Shayari
Yaad Shayari
Ehsaas Shayari
Beautiful Tasveer Shayari
Tanhai Shayari