@tanojdadhichpoetry
Tanoj Dadhich shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Tanoj Dadhich's shayari and don't forget to save your favorite ones.
Followers
121
Content
166
Likes
5129
बहुत हैरान हैं हम भी तुम्हारे बिन बना दिया
किसी की मुस्कुराहट ने हमारा दिन बना दिया
अगर तुम देर से सोते हो अफ़सर बन नहीं सकते
अगर तुम वक़्त पे सोते हो शायर बन नहीं सकते
एक ग़ज़ल से जिसकी मूरत मैंने आज बनाई है
एक दफ़ा जो वो पढ़ ले तो प्राण प्रतिष्ठा हो जाए
पार्क में सब दोस्त मेरे राह देखें हैं मेरी
अब तो जाने दो मुझे अब तो पढ़ाई हो गयी
सब दे रहे हैं दिल मुझे अपना निकाल के
दरअस्ल मैंने शेर कहे हैं कमाल के
अब आप सोच लीजिए मजबूरियाँ मेरी
हिज्र-ओ-विसाल तय करूँ सिक्का उछाल के
एहसान तेरा पिछला चुकाया नहीं गया
मुश्किल में अबकी बार बुलाया नहीं गया
मैं तुझसे मिलने आ गया हूँ तेरे शहर तक
और तुझसे रेलगाड़ी तक आया नहीं गया
पहले थोड़ी मुश्किल होगी
आगे लेकिन मंज़िल होगी
सब बाराती शायर होंगे
मेरी शादी महफ़िल होगी
नाप रहा था एक उदासी की गहराई
हाथ पकड़कर वापस लायी है तन्हाई
वस्ल दिनों को काफ़ी छोटा कर देता है
हिज्र बढ़ा देता है रातों की लम्बाई
इश्क़ अगर बढ़ता है तो फिर झगड़े भी तो बढ़ते हैं
आमदनी जब बढ़ती है तो ख़र्चे भी तो बढ़ते हैं
माना मंज़िल नहीं मिली है हमको लेकिन रोज़ाना
एक क़दम उसकी जानिब हम आगे भी तो बढ़ते हैं
बुरा मत मानना लेकिन तेरे चेहरे से लगता है
ज़माना हो गया तुझको किसी की गोद में सोए
कुछ फ़र्क़ क्यूँ हो मुझमें जो रौशन हुए हैं आप
जलता नहीं है चाँद सितारों को देखकर