Afzal Ali Afzal

Afzal Ali Afzal

@AfzalAliAfzal

Afzal Ali Afzal shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Afzal Ali Afzal's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

33

Content

48

Likes

806

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm

तुम्हें देखा नहीं है मुद्दतों से
मेरे चश्मे का नंबर बढ़ गया है

Afzal Ali Afzal
15 Likes

ये जो दौलत कमानी पड़ रही है
बड़ी क़ीमत चुकानी पड़ रही है

Afzal Ali Afzal
35 Likes

सुन ओ कहानीकार कोई ऐसा रोल दे
ऐसे अदा करूं मेरी इज़्ज़त बनी रहे

Afzal Ali Afzal
25 Likes

दूजों का दुःख समझने को बे हद ज़रूरी है
थोड़ी सही प दिल में अज़ीयत बनी रहे

Afzal Ali Afzal
35 Likes

न जाने हमारा भी क्या ही बनेगा
बहुत देर से चाक पर घूमते हैं

Afzal Ali Afzal
18 Likes

आओ मिल कर के सभी बैर मिटाएं यारो
आओ हम आज की ये ईद मुबारक कर लें

Afzal Ali Afzal
23 Likes

इन दिनों दोस्त मेरे सारे ही रूठे हुए हैं
मेरे दुश्मन यही मौक़ा है हरा दे मुझ को

Afzal Ali Afzal
42 Likes

मैं हूँ सदियों से भटकता हुआ प्यासा दरिया
ऐ ख़ुदा कुछ तो समंदर के सिवा दे मुझ को

Afzal Ali Afzal
36 Likes

बादलों में से छनता हुआ नूर देख
ऐसी रौशन जबीं है मेरे यार की

Afzal Ali Afzal
29 Likes

वक़्त ए इफ़्तार ख़ुद रब था मेरे क़रीब
तुझ से बढ़ कर मगर कुछ न मांगा गया

Afzal Ali Afzal
23 Likes

इश्क़ के रंग में ऐ मेरे यार रंग
आया फिर आज रंगों का तेहवार रंग

हो गुलाबी या हो लाल पीला हरा
आ लगा दूं तुझे भी मैं दो चार रंग

Afzal Ali Afzal
33 Likes

कल रात मैं बहुत ही अलग सा लगा मुझे
उसकी नज़र ने यूँ मेरी सूरत खंगाली दोस्त

Afzal Ali Afzal
46 Likes

बैठा हूँ अभी सामने और सोच रहा हूँ
इज़हार पे मेरे भला क्या मेरा बनेगा

Afzal Ali Afzal
29 Likes

यूँ तो वो इत्रदान था लेकिन ये क्या हुआ
टूटा तो एक सम्त भी ख़ुशबू नहीं गई

Afzal Ali Afzal
42 Likes

कहाँ कहाँ पे उसे ढूंढते हैं हम यारों
किसी के लम्स से होता था जो सुकूँ दिल को

Afzal Ali Afzal
30 Likes

क्या जाने किस ख़ता की सज़ा दी गई हमें
रिश्ता हमारा दार पे लटका दिया गया

शादी में सब पसंद का लाया गया मगर
अपनी पसंद का उसे दूल्हा नहीं मिला

Afzal Ali Afzal
30 Likes

तेरी यादें लिपट जाती हैं मुझ से घर पहुँचते ही
कि जैसे बाप से आकर कोई बच्ची लिपटती है

Afzal Ali Afzal
42 Likes

चूमा था एक दिन किसी गुल की जबीन को
लहजे से आज तक मेरे ख़ुश्बू नहीं गई

Afzal Ali Afzal
39 Likes

काट पाऊंगा मैं कैसे ज़िंदगी तेरे बग़ैर
तीन दिन का हिज्र मुझ को लग रहा है तीन साल

Afzal Ali Afzal
10 Likes

कुछ तो करें कि दिल ये कहीं और जा लगे
कुछ देर के लिए सही आँखों को चैन हो

Afzal Ali Afzal

LOAD MORE