10
57 Likes
9
42 Likes
रब्त है मुझ से तिरा तो रब्त का उनवान बोल
या मुझे अंजान कह दे या फिर अपनी जान बोल
या मुझे अंजान कह दे या फिर अपनी जान बोल
एक ही चेहरा नज़र में और लबों पे इक ही नाम
और क्या होती है सच्चे इश्क़ की पहचान बोल ?
मैं अँगूठी बेच कर ले आया तेरी बालियाँ
सूने-सूने देखता कब तक मैं तेरे कान बोल
ये मुलायम हाथ मेरे काम कब आएँगे जाँ?
कब बिछेगा इन से मेरे घर में दस्तर-ख़्वान बोल ?
कब मिलेगी सुब्ह तुझ से चाय की प्याली मुझे?
कब तेरे हाथों का खाऊँगा कोई पकवान बोल ?
कब तिरे वालिद मिरे वालिद से मिलने आएँगे?
कब तिरी अम्मी को बोलूँगा मैं अम्मी जान बोल?
पूछते है सब तिरा मैं कौन हूँ क्या नाम है
बोलने का वक़्त है अब, बोल मेरी जान बोल
8
22 Likes
7
82 Likes
6
64 Likes
उस से मुहब्बत
झीलें क्या हैं?
उस की आँखें
उम्दा क्या है?
उस का चेहरा
ख़ुश्बू क्या है?
उस की साँसें
ख़ुशियाँ क्या हैं?
उस का होना
तो ग़म क्या है?
उस से जुदाई
सावन क्या है?
उस का रोना
सर्दी क्या है?
उस की उदासी
गर्मी क्या है?
उस का ग़ुस्सा
और बहारें?
उस का हँसना
मीठा क्या है?
उस की बातें
कड़वा क्या है?
मेरी बातें
क्या पढ़ना है?
उस का लिक्खा
क्या सुनना है?
उस की ग़ज़लें
लब की ख़्वाहिश?
उस का माथा
ज़ख़्म की ख़्वाहिश?
उस का छूना
दुनिया क्या है?
इक जंगल है
और तुम क्या हो?
पेड़ समझ लो
और वो क्या है?
इक राही है
क्या सोचा है?
उस से मुहब्बत
क्या करते हो?
उस से मुहब्बत
मतलब पेशा?
उस से मुहब्बत
इस के अलावा?
उस से मुहब्बत
उस से मुहब्बत........
Read Fullउस की आँखें
उम्दा क्या है?
उस का चेहरा
ख़ुश्बू क्या है?
उस की साँसें
ख़ुशियाँ क्या हैं?
उस का होना
तो ग़म क्या है?
उस से जुदाई
सावन क्या है?
उस का रोना
सर्दी क्या है?
उस की उदासी
गर्मी क्या है?
उस का ग़ुस्सा
और बहारें?
उस का हँसना
मीठा क्या है?
उस की बातें
कड़वा क्या है?
मेरी बातें
क्या पढ़ना है?
उस का लिक्खा
क्या सुनना है?
उस की ग़ज़लें
लब की ख़्वाहिश?
उस का माथा
ज़ख़्म की ख़्वाहिश?
उस का छूना
दुनिया क्या है?
इक जंगल है
और तुम क्या हो?
पेड़ समझ लो
और वो क्या है?
इक राही है
क्या सोचा है?
उस से मुहब्बत
क्या करते हो?
उस से मुहब्बत
मतलब पेशा?
उस से मुहब्बत
इस के अलावा?
उस से मुहब्बत
उस से मुहब्बत........
5
479 Likes
4
409 Likes
3
79 Likes
2
267 Likes










