10
327 Likes
8
138 Likes
तुम्हें इक बात कहनी थी
इजाज़त हो तो कह दूँ मैं
इजाज़त हो तो कह दूँ मैं
ये भीगा भीगा सा मौसम
ये तितली फूल और शबनम
चमकते चाँद की बातें
ये बूँदें और बरसातें
ये काली रात का आँचल
हवा में नाचते बादल
धड़कते मौसमों का दिल
महकती ख़ुश्बूओं का दिल
ये सब जितने नज़ारे हैं
कहो किस के इशारे हैं
सभी बातें सुनी तुम ने
फिर आँखें फेर लीं तुम ने
मैं तब जा कर कहीं समझा
कि तुम ने कुछ नहीं समझा
मैं क़िस्सा मुख़्तसर कर के
ज़रा नीची नज़र कर के
ये कहता हूँ अभी तुम से
मोहब्बत हो गई तुम से
7
119 Likes
5
114 Likes
4
140 Likes
3
103 Likes
2
84 Likes










