मर चुका है दिल मगर ज़िंदा हूँ मैं
ज़हर जैसी कुछ दवाएँ चाहिए
ज़हर जैसी कुछ दवाएँ चाहिए
पूछते हैं आप आप अच्छे तो हैं
जी मैं अच्छा हूँ दुआएँ चाहिए
10
303 Likes
8
318 Likes
7
220 Likes
ये ग़म क्या दिल की आदत है नहीं तो
किसी से कुछ शिकायत है नहीं तो
किसी से कुछ शिकायत है नहीं तो
है वो इक ख़्वाब-ए-बे-ताबीर उस को
भुला देने की निय्यत है नहीं तो
किसी के बिन किसी की याद के बिन
जिए जाने की हिम्मत है नहीं तो
किसी सूरत भी दिल लगता नहीं हाँ
तो कुछ दिन से ये हालत है नहीं तो
तेरे इस हाल पर है सब को हैरत
तुझे भी इस पे हैरत है नहीं तो
हम-आहंगी नहीं दुनिया से तेरी
तुझे इस पर नदामत है नहीं तो
हुआ जो कुछ यही मक़्सूम था क्या
यही सारी हिकायत है नहीं तो
अज़िय्यत-नाक उम्मीदों से तुझ को
अमाँ पाने की हसरत है नहीं तो
तू रहता है ख़याल-ओ-ख़्वाब में गुम
तो इस की वज्ह फ़ुर्सत है नहीं तो
सबब जो इस जुदाई का बना है
वो मुझ से ख़ूब-सूरत है नहीं तो
6
359 Likes









