अपनी आँखों में भर कर ले जाने हैं

मुझ को उस के आँसू काम में लाने है

देखो हम कोई वहशी नइँ दीवाने हैं
तुम से बटन खुलवाने नइँ लगवाने हैं

हम तुम इक दूजे की सीढ़ी है जानाँ
बाक़ी दुनिया तो साँपों के ख़ाने हैं

पाक़ीज़ा चीज़ों को पाक़ीज़ा लिखो
मत लिक्खो उस की आँखें मय-ख़ाने हैं

— Varun Anand

More by Varun Anand

Other ghazal from the same pen

See all from Varun Anand →

Duniya Shayari

Shers of duniya.

All Duniya Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling