10
0 Likes
9
2 Likes
8
1 Like
7
0 Likes
5
1 Like
4
0 Likes
जो मुझ से दूर जाना चाहता था
वो मेरे साथ ही पकड़ा गया था
वो मेरे साथ ही पकड़ा गया था
मैं अपनी मुट्ठियों में क़ैद था या
मुझे ऐसा किसी ने कर दिया था
मिरी आँखें तो मैं ने नोच लीं थीं
मुझे फिर भी किसी ने पढ़ लिया था
बिछड़ते वक़्त भी दिल कुछ न बोला
ये पागल ज़ब्त कर के रह गया था
था उस से इश्क़ का इज़हार करना
मुझे कुछ और ही कहना पड़ा था
उसे मुझ से रिहाई चाहिए थी
मैं अपनी लाश पर बैठा हुआ था
कहा दोनों ने इक दूजे को बेहतर
बस उस के बा'द झगड़ा हो गया था
जहाँ के तब्सिरे से तंग आ कर
बहुत नुक़सान हम ने कर लिया था
सितारे बढ़ रहे थे मेरी जानिब
मगर वो चाँद क्यूँ ठहरा हुआ था
मिरे यारो तुम्हारी ही बदौलत
सफ़र जारी हुआ है, रुक गया था
कभी आवाज़ दी थी 'मुंतज़िर' को
मैं अपने आप से टकरा गया था
3
1 Like
क़ुर्बत के उन दिनों में भी जाना पड़ा मुझे
आँखों से अपनी राज़ छुपाना पड़ा मुझे
आँखों से अपनी राज़ छुपाना पड़ा मुझे
दिल को तो मैं ने झूठ से बहला लिया मगर
थोड़ा बहुत तो शोर मचाना पड़ा मुझे
वो चाहता था खेलना मेरे ही जिस्म से
फिर दरमियान इश्क़ के आना पड़ा मुझे
उस को था शौक़ बीच समुंदर में मरने का
साहिल को खींच खींच के लाना पड़ा मुझे
बे-रंग करनी थी मुझे अपनी ये ज़िंदगी
सो शा'इरी में रंग गिराना पड़ा मुझे
उस का ये मानना था कि मैं उस से बढ़ के हूँ
कर के तबाह ख़ुद को घटाना पड़ा मुझे
तू बन रहा ख़ुदा है तो ये भी हिसाब दे
कितना बिगाड़ कर के बनाना पड़ा मुझे
इस शे'र को सुनाना था उस शख़्स को मुझे
महफ़िल में आप की ये सुनाना पड़ा मुझे
2
1 Like
तेरी निगाह-ए-नाज़ के बिस्मिल न होंगे हम
हर रंग हर फ़ज़ा में तो शामिल न होंगे हम
हर रंग हर फ़ज़ा में तो शामिल न होंगे हम
इक बे-वफ़ा से हम ने यहाँ तक कहा कभी
चाहेगा गर ख़ुदा भी तो हासिल न होंगे हम
तन्क़ीद करने वालों पे हँसना पड़ा हमें
मुश्किल वो चाहते हमें मुश्किल न होंगे हम
साहिल पे जाने वाले कभी लौटते नहीं
धोके से भी कभी कोई साहिल न होंगे हम
हम को है इश्क़ उस से जो है जौन-एलिया
या'नी कि आप के कोई क़ाबिल न होंगे हम
हम ने तो अपने जिस्म में इक दिल को मारा है
क्या फिर भी सोचते हो कि क़ातिल न होंगे हम
माना शराब पीते हैं तो क्या हुआ मियाँ
या'नी कि आप कहते हैं फ़ाज़िल न होंगे हम
1
1 Like










