इस सेे आप का दुख भी हो जाएगा अच्छा ख़ासा कम
मुझ पर गुज़रे लम्हों में से कर दो बस एक लम्हा कम
बड़े-बड़े शहरों में कोई कैसे किसी से प्यार करे
जितने आमने सामने घर है उतना आना जाना कम
उस के पिस्टल से एक गोली कम होने का मतलब है
अपने शहर में उड़ने वाले गोल से एक परिंदा कम
कल तो वो और उस की कश्ती बस जलने ही वाले थे
दरिया उस पर काफी गरम था लेकिन आग से थोड़ा कम
सदके जाऊँ उन चीज़ों पर जिन को उस के हाथ लगे
अजब मैकेनिक था वो जिस ने तोड़ा ज़्यादा जोड़ा कम
— Zia Mazkoor















