10
6 Likes
9
8 Likes
8
8 Likes
दिल में नफ़रत थी जली हैं बस्तियाँ
ले गए वो सामने से अर्थियाँ
ले गए वो सामने से अर्थियाँ
कह गए आँसू मिरे अल्फ़ाज वो
जो न थीं कह पाई ये ख़ामोशियाँ
यूँ तमाशा मत करो इस प्यार का
इस तमाशे पर लगी हैं बोलियाँ
बेवज़ह काटा गया है ये शज़र
रौंद कर इस को गई थीं आँधियाँ
आपने तन्हा बनाया है मुझे
कुछ तो होंगी आप की मज़बूरियाँ
हम चमन में फिर से लाएँगे अमन
मन्दिरों मस्ज़िद की कर के सन्धियाँ
5
5 Likes
जिसे चाहा वही अपना तो दिलबर हो नहीं सकता
मुहब्बत का सबब हर दम मुयस्सर हो नहीं सकता
मुहब्बत का सबब हर दम मुयस्सर हो नहीं सकता
कभी ग़र लग गया दामन पे धब्बा इस ज़माने का
तो कितना कुछ भी कर लो पर वो बेहतर हो नहीं सकता
ज़ला दो आज नफ़रत को मुहब्बत के हवाले से
जहाँ पर बैर हो सब से कभी घर हो नहीं सकता
मिलेगा बस तुम्हें उतना लिखा जितना नसीबों में
जिसे चाहें वही अपना मुकद्दर हो नहीं सकता
जुदा होकर सफ़र के बीच से फिर छोड़ कर जाना
हमारा दिल तुम्हारे दिल-सा पत्थर हो नहीं सकता
4
6 Likes
हर दिए को मुयस्सर नहीं रौशनी
रात भर एक जुगनू जला रह गया
Read Fullरात भर एक जुगनू जला रह गया
3
8 Likes
सपनों का संसार बना कर क्या पाया?
इक झूठा अख़बार बना कर क्या पाया?
इक झूठा अख़बार बना कर क्या पाया?
इश्क़ तुम्हारे पहलू में आ गिरता ख़ुद
ग़ैरत-सा क़िरदार बना कर क्या पाया?
2
6 Likes









