10
0 Likes
कोई बहाना क्या होता है
बात बनाना क्या होता है
बात बनाना क्या होता है
इश्क़ हुआ तब जाना हम ने
आँख चुराना क्या होता है
उस के जाने पर ये जाना
उस को पाना क्या होता है
उस को पाकर ये भी देखा
जूठा खाना क्या होता है
उस के ग़म में भूल गए हम
रोना गाना क्या होता है
ख़ाली हाथ चलो तब देखो
घर पर आना क्या होता है
बाप के मैं ने आँसू देखे
लकवा खाना क्या होता है
मैं ने इक विधवा से पूछा
रात का आना क्या होता है
शव से जा कर ये बोलूँगा
धरती का खाना क्या होता है
टूट गया जो तारा देखा
हद से जाना क्या होता है
Read Fullआँख चुराना क्या होता है
उस के जाने पर ये जाना
उस को पाना क्या होता है
उस को पाकर ये भी देखा
जूठा खाना क्या होता है
उस के ग़म में भूल गए हम
रोना गाना क्या होता है
ख़ाली हाथ चलो तब देखो
घर पर आना क्या होता है
बाप के मैं ने आँसू देखे
लकवा खाना क्या होता है
मैं ने इक विधवा से पूछा
रात का आना क्या होता है
शव से जा कर ये बोलूँगा
धरती का खाना क्या होता है
टूट गया जो तारा देखा
हद से जाना क्या होता है
9
0 Likes
8
0 Likes
हिम्मत ये तोड़ने को बराबर लगी हुई
बीमारी तेरे इश्क़ की है सर लगी हुई
बीमारी तेरे इश्क़ की है सर लगी हुई
दीवार देख कर भी निशानी नहीं मिली
है एक ऐसी कील जो भीतर लगी हुई
या आँख फोड़ दो या तो मंज़र बदल दो अब
जंगल की आग सीने से डटकर लगी हुई
मैदान से ये ख़्वाब भी पीछे नहीं हटे
और नींद भी है ऐसी बराबर लगी हुई
पहले तो माँगने पे कहीं छत नहीं मिली
चादर भी मिल सकी जो तो काकर लगी हुई
दिल खोल कर 'अशांत' मना जीत की ख़ुशी
इस जीत में अमान की पावर लगी हुई
5
0 Likes
बात जब तक मेरे ज़बान में हैं
तीर सारे मेरे कमान में हैं
तीर सारे मेरे कमान में हैं
मुफ़्त में अब ख़रीद लाता हूँ
हसरतें जिस किसी दुकान में हैं
बात कुत्तों की ये नहीं सुनते
बच्चे हाथी के किस गुमान में हैं
ग़म मेरे साथ ऐसे रहते हैं
जाले जैसे मेरे मकान में हैं
लोग उतने मरे नहीं हैं अभी
तारे जितने इस आसमान में हैं
ज़ुल्म सहकर अधर नहीं खोले
एक अंकुश मिरे बयान में हैं
4
0 Likes
2
0 Likes
1
1 Like










