तमाशा ज़िंदगी में कुछ बहुत करना पड़ेगा
ख़ुदाया बा'द इस के मौत का साया पड़ेगा
मिरी माँ की इबादत थी तभी पैदा हुआ मैं
अभी बच्चों की इच्छा है मुझे मरना पड़ेगा
नए लड़के नहीं करते ख़ुदा का काम कोई
अभी गमलों में पानी बाप को भरना पड़ेगा
ख़ुदा का हुक्म है उस की इबादत ही करें हम
बताओ अब हमें महबूब से डरना पड़ेगा
सुला देना उसे बस हूर की गिनती गिनाकर
बताना मत कि सौदे में उसे मरना पड़ेगा
— Prabhat Adhar















