9
0 Likes
उस ने कहा था एक शब तुम ने मुझे बदल दिया
कैसे कहूँ मैं उस से अब तुम ने मुझे बदल दिया
कैसे कहूँ मैं उस से अब तुम ने मुझे बदल दिया
जादू असर हर इक अदा चेहरा है या कि मो'जिज़ा
दिखला के इक हसीन छब तुम ने मुझे बदल दिया
देखो मिरी शरारतें शोख़ी भरी इबारतें
चंचल था इस क़दर मैं कब तुम ने मुझे बदल दिया
सरगोशियों का मैं हदफ़ हैरानियाँ हैं हर तरफ़
शश्दर है आइना अजब तुम ने मुझे बदल दिया
दिल में है यूँ उमंग क्यूँ निखरा हुआ है रंग क्यूँ
अब पूछते हो क्या सबब तुम ने मुझे बदल दिया
इक हर्फ़-ए-इंतिज़ार हूँ हर आन बे-क़रार हूँ
'राग़िब' नहीं रहा मैं अब तुम ने मुझे बदल दिया
8
0 Likes
7
0 Likes
क्यूँ है लहजा बुझा बुझा तेरा
क्या हुआ अब वो वलवला तेरा
क्या हुआ अब वो वलवला तेरा
वक़्फ़े वक़्फ़े से खोल कर खिड़की
अच्छा लगता है झाँकना तेरा
तेरी आँखों में झाँक कर देखूँ
अक्स मेरा हो आइना तेरा
क्या मनाएगा अपने दिल की ख़ैर
जिस से पड़ जाए वास्ता तेरा
तीर सा लग रहा है ग़ैरों को
मेरे शे'रों पे तब्सिरा तेरा
टूट जाए न डोर साँसों की
बाँध रक्खा है आसरा तेरा
जो भी मिलता था मरने वाला था
किस से करता मैं तज़्किरा तेरा
झाँक कर तेरी झुकती आँखों में
पढ़ लिया मैं ने फ़ैसला तेरा
कौन समझेगा मेरे दिल का हाल
किस ने देखा है देखना तेरा
जाने कब पिघले उन का दिल 'राग़िब'
जाने कब हल हो मसअला तेरा
6
0 Likes
एक रिश्ता दर्द का है मेरे उस के दरमियाँ
फिर भी कितना फ़ासला है मेरे उस के दरमियाँ
फिर भी कितना फ़ासला है मेरे उस के दरमियाँ
मेरे उस के दरमियाँ यूँ ही रहेंगी रंजिशें
कोई जब तक तीसरा है मेरे उस के दरमियाँ
बात हम दोनों की है हम ख़ुद निमट लेंगे कभी
क्यूँ ज़माना बोलता है मेरे उस के दरमियाँ
कल तलक थे साथ हम इक दूसरे के और आज
मुद्दतों का फ़ासला है मेरे उस के दरमियाँ
छोटी-मोटी रंजिशें हैं ख़ुद-ब-ख़ुद मिट जाएँगी
और अभी बिगड़ा ही क्या है मेरे उस के दरमियाँ
उस को भी हो जाएगी मुझ से मोहब्बत पर अभी
गुफ़्तुगू का सिलसिला है मेरे उस के दरमियाँ
आरज़ू दिल की है 'राग़िब' उम्र भर रौशन रहे
जो यक़ीं का इक दिया है मेरे उस के दरमियाँ
5
0 Likes
फिर उठाया जाऊँगा मिट्टी में मिल जाने के बा'द
गरचे हूँ सहमा हुआ बुनियाद हिल जाने के बा'द
गरचे हूँ सहमा हुआ बुनियाद हिल जाने के बा'द
आप अब हम से हमारी ख़ैरियत मत पूछिए
आदमी ख़ुद का कहाँ रहता है दिल जाने के बा'द
सख़्त-जानी की बदौलत अब भी हम हैं ताज़ा-दम
ख़ुश्क हो जाते हैं वर्ना पेड़ हिल जाने के बा'द
ख़ौफ़ आता है बुलंदी की तरफ़ चढ़ते हुए
गुल का मुरझाना ही रह जाता है खिल जाने के बा'द
फ़िक्र लाहक़ है हमेशा मिस्ल-ए-तुख़्म-ए-ना-तवाँ
हश्र क्या होगा दरून-ए-आब-ओ-गिल जाने के बा'द
इस तरह हैरान हैं सब देख कर 'राग़िब' मुझे
जैसे कोई आ गया हो मुस्तक़िल जाने के बा'द
4
0 Likes
3
0 Likes
जाएँ तो कहाँ जाएँ इसी सोच में गुम हैं
ख़्वाहिश है कहीं की तो है अरमान कहीं का
हम हिज्र के मारों को कहीं चैन कहाँ है
मौसम नहीं जचता हमें इक आन कहीं का
इस शोख़ी-ए-गुफ़्तार पर आता है बहुत प्यार
जब प्यार से कहते हैं वो शैतान कहीं का
ये वस्ल की रुत है कि जुदाई का है मौसम
ये गुलशन-ए-दिल है कि बयाबान कहीं का
कर दे न इसे ग़र्क़ कोई नद्दी कहीं की
ख़ुद को जो समझ बैठा है भगवान कहीं का
इक हर्फ़ भी तहरीफ़-ज़दा हो तो दिखाए
ले आए उठा कर कोई क़ुरआन कहीं का
महबूब नगर हो कि ग़ज़ल गानो हो 'राग़िब'
दस्तूर-ए-मोहब्बत नहीं आसान कहीं का
2
0 Likes
1
0 Likes










