क्या है क़िस्मत में क़ल्ब-ए-माइल की

हद नहीं रंज के वसाइल की

दस्त-बरदार है मसीहाई
देख हालत अब अपने घाइल की

वो कि हर मसअले का मेरे हल
मैं कि जड़ उस के सब मसाइल की

कितना फैला है ज़हर वहशत का
कितनी तासीर हम ने ज़ाइल की

कासा-ए-इश्क़ में वफ़ा की भीक
और क्या आरज़ू थी साइल की

उन की ज़िद का था सामना 'राग़िब'
धज्जियाँ उड़ गईं दलाइल की

— Iftikhar Raghib

More by Iftikhar Raghib

Other ghazal from the same pen

See all from Iftikhar Raghib →

Qismat Shayari

Shers of qismat.

All Qismat Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling