ग़ौर से देख हर गली को यहाँ
सब से कुछ बैर है सभी को यहाँ
सब से कुछ बैर है सभी को यहाँ
हर क़दम इक नए अंधेरे से
लड़ना पड़ता है रौशनी को यहाँ
सिर्फ़ काँटे हुए किसी का नसीब
और गुलशन मिला किसी को यहाँ
हर घड़ी मौत मौत कर के सब
रौंद देते हैं ज़िंदगी को यहाँ
अपनी आवाज़ में ही गुम हैं सभी
कौन सुनता है ख़ामोशी को यहाँ
दिल में कुछ है ज़बान पर कुछ है
कैसे पहचानें आदमी को यहाँ
भूल कुछ हो गई अनन्या से
सच समझ बैठी दिल-लगी को यहाँ
10
1 Like
दिल किसी से भी अगर लगता है
फिर तो दीवार से सर लगता है
फिर तो दीवार से सर लगता है
एक बस तुम को ही चाहूँ लेकिन
मुझ को इस इश्क़ से डर लगता है
तेरी यादों से सजाती हूँ जब
मुस्कुराता हुआ घर लगता है
हम सेफ़र तू जो नहीं है मेरा
रूठा रूठा सा सफ़र लगता है
मीठे मीठे से ख़याल आते हैं
तेरी बातों का असर लगता है
अब नहीं है वो 'अनन्या' तेरा
सच नहीं है ये मगर लगता है
8
1 Like
"ये न पूछो कैसे जा कर मैं ने कोई गीत लिखा है"
ये न पूछो कैसे जा कर मैं ने कोई गीत लिखा है
दिल के तारो को छेड़ा है और दुखों का तोड़ लिखा है
जीवन में जो कुछ होता है गुणा घटाना जोड़ लिखा है
हँसी ठिठोली और आँसू है फिर दर्दों का सार लिखा है
नाम तुम्हारा हर पन्ने पर जाने कितनी बार लिखा है
हम ने अपनी हार लिखी है और तुम्हारी जीत लिखा है
ये ना पूछो कैसे जा कर मैं ने कोई गीत लिखा है
तुलसी की पाती पर मैं ने दिल के सब मनुहार लिखा है
प्यार हमारा अमर रहे ये क्या क्या है स्वीकार लिखा है
इन अधरों से उन अधरों का जो भी है संवाद लिखा है
अपने दिल के इन भावों का एक सरल अनुवाद लिखा है
ये रिश्ता है अपना कितना पावन और पुनीत लिखा है
ये न पूछो कैसे जा कर मैं ने कोई गीत लिखा है
Read Fullदिल के तारो को छेड़ा है और दुखों का तोड़ लिखा है
जीवन में जो कुछ होता है गुणा घटाना जोड़ लिखा है
हँसी ठिठोली और आँसू है फिर दर्दों का सार लिखा है
नाम तुम्हारा हर पन्ने पर जाने कितनी बार लिखा है
हम ने अपनी हार लिखी है और तुम्हारी जीत लिखा है
ये ना पूछो कैसे जा कर मैं ने कोई गीत लिखा है
तुलसी की पाती पर मैं ने दिल के सब मनुहार लिखा है
प्यार हमारा अमर रहे ये क्या क्या है स्वीकार लिखा है
इन अधरों से उन अधरों का जो भी है संवाद लिखा है
अपने दिल के इन भावों का एक सरल अनुवाद लिखा है
ये रिश्ता है अपना कितना पावन और पुनीत लिखा है
ये न पूछो कैसे जा कर मैं ने कोई गीत लिखा है
7
1 Like
4
6 Likes
2
8 Likes