0
  • Search
  • Shayari
  • Writers
  • Events
  • Blog
  • Store
  • Leaderboard
  • Login
0
HomeExplore
Submit
LibraryProfile
Kush Pandey ' Saarang '

Top 10 of Kush Pandey ' Saarang '

Kush Pandey ' Saarang '

Top 10 of Kush Pandey ' Saarang '

    शराफ़त ठीक पर इतनी न होनी चाहिए
    समय के साथ ख़ुद को भी बदलते जाइए

    यही हुश्यार होने का तरीका है यहाँ
    हमारी मानिए तो ख़ूब धोखे खाइए
    Read Full
    Kush Pandey ' Saarang '
    10
    0 Likes
    बड़ी मुश्किल हुई है ज़िंदगी आसान करने में
    कमी होती है हर इक शख़्स की पहचान करने में

    जो कत्लेआम कर संसद की सीढ़ी पार करते हैं
    लगा दो ताकतें ऐसों का तुम गुनगान करने में

    मिरी आँखों में दुनिया को कहीं पानी नहीं मिलता
    लगा दीं मुद्दतें आँखों को रेगिस्तान करने में

    इसे लग जाए आ के राम का इक तीर इस ख़ातिर
    मिरे मन का हिरन भी व्यस्त है अब ध्यान करने में

    शुरू होते ही जंगें सोचते दोनों तरफ़ हैं लोग
    हुई है भूल हम से जंग का ऐलान करने में
    Read Full
    Kush Pandey ' Saarang '
    9
    0 Likes
    हया गहना है औरत के बदन का
    वो मतलब जानती है हर छुअन का
    Kush Pandey ' Saarang '
    8
    3 Likes
    ये भी कैसी मजबूरी है
    दोनों के बीच में दूरी है

    तय है उस का नेता बनना
    जिस के हाथ में छूरी है
    Read Full
    Kush Pandey ' Saarang '
    7
    3 Likes
    जवानी चार दिन की चार दिन की ज़िन्दगी है
    इसी में प्यार करना और ख़ुदा की बंदगी है
    Kush Pandey ' Saarang '
    6
    1 Like
    रोने से तो मन हल्का हो जाएगा
    बाकी ग़म सारे याद रहेंगे तुम को
    Kush Pandey ' Saarang '
    5
    1 Like
    बुरा लड़का हूँ ये समझा करो तुम
    भले लोगों की ये दुनिया नहीं है
    Kush Pandey ' Saarang '
    4
    1 Like
    हर क़िस्से को ख़त्म ही होना होता है
    एक कहानी चल सकती है सदियों तक

    सागर तक जाना पड़ता है नदियों को
    सागर कब जाता है जानाँ नदियों तक
    Read Full
    Kush Pandey ' Saarang '
    3
    2 Likes
    ज़रा चेहरा तो हम को तुम दिखा दो
    न जाने कब ये दुनिया छोड़ जाऊँ
    Kush Pandey ' Saarang '
    2
    1 Like
    नदी से सीखता हूँ रोज़ बहना
    शजर सा बाँह फैलाए रहा मैं

    मिरा परचम मुहब्बत का था साहब
    उसे हरदम ही लहराए रहा मैं
    Read Full
    Kush Pandey ' Saarang '
    1
    1 Like
Harshwardhan AurangabadiHarshwardhan AurangabadiLokesh SinghLokesh SinghSHABAN NAZIRSHABAN NAZIRBinte ReshmaBinte ReshmaKumar RishiKumar RishiHasan RaqimHasan RaqimParvez ZaamiParvez Zaami"Dharam"  Barot"Dharam" BarotHemant SakundeHemant SakundeRIZWAN ALI RIZWANRIZWAN ALI RIZWAN