दिल में छुपी जो रह गई थी बात अभी तक
करती रही अंदर मिरे बरसात अभी तक
करती रही अंदर मिरे बरसात अभी तक
6
0 Likes
ज़िन्दगी में कही कुछ कमी रह गई
मेरे होंठों पे बस तिश्नगी रह गई
मेरे होंठों पे बस तिश्नगी रह गई
इतनें अरमानों का क़त्ल हमनें किया
हर तमन्ना दबी की दबी रह गई
दिल झुलसता रहा आतिश-ए-इश्क़ से
राह में बे-कराँ तीरगी रह गई
उनकों जाता हुआ देख कर यूँ लगा
नब्ज थम सी गई और थमी रह गई
वो जलाता रहा ख़त मेरे सामने
चश्म-ए-पुरनम झुकी की झुकी रह गई
याद करते रहें दिल ही दिल में तुझे
शम्अ'' बुझ के भी जलती हुई रह गई
अब ग़म ए ज़िन्दगी से मैं बे-फ़िक्र हूँ
जब क़लम पे मेरी शा'इरी रह गई
1
0 Likes









