10
2 Likes
9
2 Likes
8
1 Like
साल हर साल जैसे गुज़र ही गया
कोई दिल में रहा फिर उतर ही गया
कोई दिल में रहा फिर उतर ही गया
लग गया इक कैलेंडर नया साल पर
इक बरस का कैलेंडर उतर ही गया
7
4 Likes
6
2 Likes
इस तरह शा'इरी का असर हो गया
खुशनुमा ज़िंदगी का सफ़र हो गया
खुशनुमा ज़िंदगी का सफ़र हो गया
मिल गई चाँद की रौशनी जब उसे
इक नया पौधा पूरा शजर हो गया
यार संगीत इतना सरल भी नहीं
तान इक सीखते रात भर हो गया
बा'द सर्दी यहाँ फिर ज़ियादा लगी
मेरा कंबल इधर से उधर हो गया
चाय मीठी बनी और अच्छी बनी
देखते सीखते ये हुनर हो गया
मैं उसे फिर कभी चूम लूँगा कहीं
पास वो पहले जैसे अगर हो गया
दिल नहीं लग रहा है किसी से 'शुभम'
कैसा था कैसा तेरा जिगर हो गया
5
3 Likes
4
4 Likes
3
3 Likes
आप को देख कर राबता हो गया
और ये दिल कहीं लापता हो गया
और ये दिल कहीं लापता हो गया
बात हम कर रहे चांदनी रात में
आ
समाँ को सभी का पता हो गया
2
2 Likes










