10
27 Likes
किसी ने प्यार जताया जता के छोड़ दिया
हवा में मुझ को उठाया उठा के छोड़ दिया
हवा में मुझ को उठाया उठा के छोड़ दिया
किसे सिखा रहे हो इश्क़ तुम नए लड़के
ये राग हम ने मियाँ गा बजा के छोड़ दिया
9
42 Likes
क़त्ल से पहले वो हर शख़्स के दिल की हसरत
पूछ लेता था मगर पूरी नहीं करता था
पूछ लेता था मगर पूरी नहीं करता था
8
46 Likes
आप बच्चों का दिल नहीं तोड़ें
भाई ये दुश्मनी हमारी है
भाई ये दुश्मनी हमारी है
5
51 Likes
4
11 Likes
3
39 Likes
कोई सवाल न करना फ़क़त समझ लेना
समझ सको जो सही से ये ख़त समझ लेना
समझ सको जो सही से ये ख़त समझ लेना
जो गिर पड़े हैं कहीं जान ख़त के आख़िर में
उन आँसुओं को मेरा दस्तख़त समझ लेना
कहीं जगह न मिले मेरे दिल में आ जाना
तू मेरी छत को भी अपनी ही छत समझ लेना
मैं अबकी बार भी तुम से सही कहूँगा सब
तुम अब की बार भी मुझ को ग़लत समझ लेना
बग़ैर लौ के दिया भी दिया नहीं रहता
सो वक़्त रहते मेरी अहमियत समझ लेना
तुझे मैं शे'र सुनाता हूँ जो मुहब्बत के
तू मेरी दोस्त इसे, इश्क़ मत समझ लेना
2
11 Likes
दर्द देंगे वो सिसकियाँ देंगे
हम हैं काग़ज़ वो क़ैंचियाँ देंगे
हम हैं काग़ज़ वो क़ैंचियाँ देंगे
जुगनूओं ने शराब पी ली है
अब ये सूरज को गालियाँ देंगे
आ गई इश्क़ पे वो नौबत अब
डाकिए तेरी चिट्ठियाँ देंगे
मेरे बीमार ज़र्द चेहरे को
अपने होंठों की सुर्ख़ियाँ देंगे
हाँ सुना है वो फूल जैसी है
उस को तोहफ़े में तितलियाँ देंगे
आप जो बैठने नहीं देते
आप इक रोज़ कुर्सियाँ देंगे
1
12 Likes









