@Vishnu_virat
Vishnu virat shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Vishnu virat's shayari and don't forget to save your favorite ones.
Followers
51
Content
35
Likes
658
कभी घंटों पड़े रहते थे माँ की गोद में इस पर
चलो माँ नाम रखते हैं विराट इस चारपाई का
तरीक़ा मिल ही जायेगा मुझे तुम तक पहुँचने का
कि जैसे साँस ख़ुद सीने के रस्ता ढूँढ़ लेती है
क़फ़स को तोड़ के जब भी असीर निकलेगा
हमारे खोल के अंदर से मीर निकलेगा
धुआँ है राख है और ढ़ेर है चिताओं का
यहीं से नाचता गाता कबीर निकलेगा
वो सिर्फ़ फूल नहीं ख़ुद में ही क्यारी था
हमारा शेर तुम्हारी ग़ज़ल पे भारी था
सब उसके चाहने वाले सलाम करते थे
मैं उस हसीन का सबसे बड़ा पुजारी था
किसी ने प्यार जताया जता के छोड़ दिया
हवा में मुझको उठाया उठा के छोड़ दिया
किसे सिखा रहे हो इश्क़ तुम नए लड़के
ये राग हमने मियाँ गा बजा के छोड़ दिया
मुहब्बत में पड़ा है एक जोगी
वो लड़की अप्सरा जैसी ही होगी
बने हम राम होगी रामलीला
बताओ तुम वहाँ सीता बनोगी
मेरा दस्तक देना इतना अच्छा लगता है उसको
दस्तक देना बंद करूँ तो दरवाज़ा खुल जाता है