10
1 Like
9
7 Likes
8
6 Likes
इश्क़ मोहब्बत प्यार वगेहरा ये जो दिल की बातें हैं
सच पूछो तो सहरा में दरिया मिलने सी बातें हैं
सच पूछो तो सहरा में दरिया मिलने सी बातें हैं
मैं उस को ये समझाते थक जाता हूँ की जान सुनो
ख़त लिखना और फूल भेजना कहने वाली बातें हैं
4
12 Likes
3
3 Likes
तुम से मिले बिना भी तुम को याद किया जा सकता है
इश्क़ में ख़ुद को इस तरहा बर्बाद किया जा सकता है
इश्क़ में ख़ुद को इस तरहा बर्बाद किया जा सकता है
दिल में छुपी हज़ारों बातें तुम से बोली जा सकतीं हैं
क़ैद सभी, जज़्बातों को आज़ाद किया जा सकता है
इश्क़ अगर न हो मुझ से तो, छोड़ के जा सकते हो तुम
या इस से बेहतर हल भी ईजाद किया जा सकता है
2
3 Likes
कुछ कहा और कुछ अनकहा रह गया
दिल युँही ख़्वाहिशों से भरा रह गया
दिल युँही ख़्वाहिशों से भरा रह गया
उस ने जाते हुए ये भी सोचा नहीं
उस के जाने पे, बाक़ी ही क्या रह गया
उम्र भर साथ देना था मेरा जिसे
वो गया और मैं देखता रह गया
दश्त में जिस को दरिया समझते हो तुम
पास उस के है जो भी गया, रह गया
इश्क़ से और उम्मीद होती भी क्या
इश्क़ में जो फ़ना था फ़ना रह गया
1
5 Likes









