@Hasanrmalik
Hasan Raqim shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Hasan Raqim's shayari and don't forget to save your favorite ones.
Followers
10
Content
126
Likes
619
मेरी आँखों में बनकर ख़्वाब मुझको आज़माती हैं
तेरी यादें अभी तक रातों की नींदें उड़ाती हैं
वो जिन अलमारियों में मैं तुम्हारी यादें रखता था
उन्हीं अलमारियों में अब किताबें धूल खाती हैं
तस्वीर इक जला के बुझाता रहा हूँ मैं
उसके ही पास लौट के जाता रहा हूँ मैं
ये ना-तमाम ख़्वाब हक़ीक़त हों किस तरह
हर पल तो अपनी नींद उड़ाता रहा हूँ मैं
मुसीबतों में तो याद करते ही हैं किसी को ये लोग सारे
मगर कभी जो सुकूँ में आए ख़्याल मेरा तो लौट आना
वो क्या लगता है मेरा ये बताते दिन हो जाना है
ये बेहतर है कि तुम पूछो वो मेरा क्या नहीं लगता