यहाँ पर चलता है जलवा हमारा
तू कुछ भी कर नहीं सकता हमारा
तू कुछ भी कर नहीं सकता हमारा
बहुत अच्छा हमारा दिल है लेकिन
बहुत बेकार है लहजा हमारा
जो आए काटने थे माँझा यारों
कटा उन से नहीं धागा हमारा
दबा कर उँगलियाँ दाँतों में बोली
कभी तू फोन काटेगा हमारा
वो आके अपना रख देती है बस्ता
जहाँ पर होता है बस्ता हमारा
10
0 Likes
हँसाया भी कभी मुझ को रुलाया भी
ये थोड़ा थोड़ा मुझ को हिज्र भाया भी
ये थोड़ा थोड़ा मुझ को हिज्र भाया भी
तेरे जाने का जाएगा नहीं ये ग़म
अगर तू पास मेरे लौट आया भी
वो आलम देखा है तन्हाई का मैं ने
नहीं मुझ से था करता बातें साया भी
कभी उस ने बनाना है नहीं अपना
कभी होने नहीं देना पराया भी
8
4 Likes
7
4 Likes
6
1 Like
5
0 Likes
नाम तेरा गुन-गुनाता जा रहा हूँ
तीरगी को मैं मिटाता जा रहा हूँ
तीरगी को मैं मिटाता जा रहा हूँ
लुत्फ़ आता है उदासी में मुझे अब
हर ख़ुशी में ग़म मिलाता जा रहा हूँ
छोड़ने आया नहीं है कोई मुझ को
हाथ मैं किस को हिलाता जा रहा हूँ
बज रहे हैं रात के दो मैं मुसलसल
गीत नुसरत के बजाता जा रहा हूँ
4
1 Like
अगर तुझ पे हमारा दिल नहीं आता
हमारी ज़िन्दगी में थ्रिल नहीं आता
हमारी ज़िन्दगी में थ्रिल नहीं आता
मुझे तो जान देनी पड़ रही है अब
सुना था आशिक़ी का बिल नहीं आता
कि इक अफ़वाह सुन ख़ुश हो गए बच्चे
कि पेपर इश्क़ का मुश्क़िल नहीं आता
कहीं हम डूब जाते उस समुंदर में
भला होता कभी साहिल नहीं आता
बटन तू खोलती थी शर्ट के तिल तिल
तुझे ये याद भी तिल तिल नहीं आता
3
0 Likes
2
5 Likes
1
2 Likes









