0
  • Search
  • Shayari
  • Writers
  • Events
  • Blog
  • Store
  • Leaderboard
  • Login
0
HomeExplore
Submit
LibraryProfile
Aman Vishwakarma 'Avish'

Top 10 of Aman Vishwakarma 'Avish'

Aman Vishwakarma 'Avish'

Top 10 of Aman Vishwakarma 'Avish'

    दरारों से निकलते वक़्त पीपल जो डरा होता
    बताओ क्या कथाओं में अकेला तन खड़ा होता

    कहानी में सुना पीपल सभी को छाँव देता था
    नहीं देता अगर जो छाँव तो क्या वो हरा होता
    Read Full
    Aman Vishwakarma 'Avish'
    10
    1 Like
    जिस तरह से वो बलाएँ दे रहा है
    वो मुझे शायद दुआएँ दे रहा है
    Aman Vishwakarma 'Avish'
    9
    1 Like
    वकीलों से फ़रेबी की क़बीलों से बग़ावत की
    निगाहों को पढ़ा जिस ने उसे दिल से मुहब्बत की

    ख़ुदा भी बोल बैठा ये ग़ज़ब अपवाद है प्यारे
    बताओ कौन है जिस ने मोहब्बत में शिकायत की

    परख के देख ले जो माँग अपनी जान रख दूँगा
    ज़रा सा मुस्कुरा दे माँ न कर तू बात क़ीमत की

    बहाते आँख से मोती लड़ाते दाल से रोटी
    ग़रीबों को हमेशा से सज़ा मिलती इबादत की

    सड़क पे आबरू को नोचती बाज़ार गीदड़ है
    जलाती याद में फिर मोम-बत्ती चार लानत की

    जिन्हें भी देखने का शौक़ है उन को दिखाऊँगा
    बिछा के लाश सिक्कों की बना शमशान दौलत की

    पली है ज़िंदगी सबकी मिली जो भीख बादल से
    जहाँ में कौन करता क़द्र बूॅंदों की इनायत की
    Read Full
    Aman Vishwakarma 'Avish'
    8
    1 Like
    बड़ी मेहनत है की मैं ने उसे फिर भूल जाने में
    मोहब्बत छोड़ आया मैं फ़रेबी के ज़माने में

    लिखे हैं शे'र उस की याद में ख़ाली घरौंदे में
    रही है मुफ़्लिसी ही साथ मेरे आशियाने में

    उसे पहचानने के वास्ते मुड़ के तके नैना
    जिसे अब शर्म आती है मुझे अपना बताने में

    अकेले तीरगी-ए-शब मिटा देता जहाँ भर के
    अगर बाज़ार में माचिस मिले जो चार आने में

    कभी तो रौशनी मुझ पे ख़ुदाया ख़ूब डालेगा
    ख़ुदा को वक़्त लगता है नया सूरज बनाने में

    अकेला शा'इरी करता पिता के बा'द घर में मैं
    घुटा करता गँवा देता कला जो मैं कमाने में

    भरोसा है मुझे उस पर कभी ईमान डोलेगा
    उसी के हाथ कापेंगे मेरा नंबर मिलाने में

    बिछड़ के आज तक मैं आशिक़ी कर ही नहीं पाया
    समय लगता नहीं महबूब भी उन को पटाने में
    Read Full
    Aman Vishwakarma 'Avish'
    7
    1 Like
    कभी बोला नहीं उस ने ज़बाँ को बाँझ कहता है
    जिसे सब दिन ढला कहते उसे वो साँझ कहता है

    बड़े शाइ'र बने है जो मिलाते फिर रहे हैं तुक
    ज़माना झुनझुना कहता उसे वो झाँझ कहता है
    Read Full
    Aman Vishwakarma 'Avish'
    6
    1 Like
    यार सपने देख के मैं डर न जाऊँ
    राह तकते मैं अचानक मर न जाऊँ

    है तमन्ना रब बनाऊँ मैं बड़ा घर
    घर बने जो फिर कभी मैं घर न जाऊँ

    चाल दुर्योधन नहीं शकुनी चले है
    डर मुझे है हार फिर चौसर न जाऊँ

    हार के ऐसा लगे अब क्या करेंगे
    कामयाबी के लगा लंगर न जाऊँ

    लोग छेड़ेंगे वहाँ फिर बात उस की
    बस यही मैं सोच के दफ़्तर न जाऊँ

    आप जो दिल के बगल में दिल रखेंगे
    बन कही मैं आप का दिलबर न जाऊँ
    इश्क़ के सोहबत रहे तो लग रहा है
    बन कहीं मैं आदमी बेहतर न जाऊँ
    Read Full
    Aman Vishwakarma 'Avish'
    5
    1 Like
    सुर्ख़ आँखों और काजल में ठनी है
    पाँव के भी पायलों में सनसनी है

    बाल गीले ख़ूब आँचल जँच रही है
    माथ बिंदी और पहने करधनी है

    ओट में से ताकते मेरे बने है
    दाँत से अंगुल दबाते तर्जनी है

    चौखटों पर दीप उस के नाम का है
    कीट भौंरे कह रहे वो कुंदनी है

    रात में जग कर मुझे वो याद करती
    रातरानी फूल है वो यामिनी है

    यार चक्कर आ रहा बी पी हुआ कम
    वो दवा है बात उस की चाशनी है

    फिर नशे में मस्त हो के नाचता दिल
    जो परी-रुख़ अप्सरा मेरी बनी है
    Read Full
    Aman Vishwakarma 'Avish'
    4
    1 Like
    ठहर कर मुझे फिर वहीं देख लेना
    मुझे हार कर तुम जहाँ से गए थे
    Aman Vishwakarma 'Avish'
    3
    1 Like
    मानता मैं नहीं हूँ कथन आप का
    आप राधा नहीं जो किसन आप का

    साफ़ कह दो बहुत है समय आज का
    सच बयाँ कर रहा है रहन आप का

    नींद बाधित करो अब जगाओ मुझे
    अब नहीं देखा जाता सपन आप का

    चोट इतने दिए पास रह कर मुझे
    इस लिए कर रहा हूँ दहन आप का

    वे सभी चाँद तारे नहीं चाहिए
    कब मुझे चाहिए था गगन आप का
    Read Full
    Aman Vishwakarma 'Avish'
    2
    1 Like
    वो कहाँ की महानता बोलो
    जो तबस्सुम पे हम-रहाँ हो लो
    Aman Vishwakarma 'Avish'
    1
    1 Like
Ritika reetRitika reetDeepika JainDeepika JainShivangi ShiviShivangi ShiviPuneet Mishra AkshatPuneet Mishra AkshatPraveen BhardwajPraveen BhardwajKinshu SinhaKinshu SinhaGovind kumarGovind kumarSakshi SaraswatSakshi SaraswatShivsagar SaharShivsagar SaharAdarsh Anand AmolaAdarsh Anand Amola