ग़मों की सूई में यादें पिरो कर

उदासी ने बुना है मेरा स्वेटर

किसी तन्हाई का बेताल मुझ से
है लिपटा नाम के धोके में आ कर

तेरे जज़्बों को लफ़्ज़ों का फ़लक दे
क़फ़स से इन परिंदों को रिहा कर

ज़ियादा वज़्न है टूटे न कश्ती
बचा ले ख़ुद को तू मुझ को गिरा कर

— Vikram Sharma

More by Vikram Sharma

Other ghazal from the same pen

See all from Vikram Sharma →

Sad Shayari Collection

Shers of sad shayari collection.

All Sad Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling