अहले दुनिया नया नया हूँ मैं

माज़रत, ख़्वाब देखता हूँ मैं

उस की तस्वीर है घड़ी के पास
हर घड़ी वक़्त देखता हूँ मैं

इस क़दर तीरगी का क़ाइल हूँ
धूप को धूप कह रहा हूँ मैं

है परिंदों से ख़ामुशी दरकार
पेड़ से बात कर रहा हूँ मैं

— Vikram Sharma

More by Vikram Sharma

Other ghazal from the same pen

See all from Vikram Sharma →

Dhoop Shayari

Shers of dhoop.

All Dhoop Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling