और किस शय से दाग़-ए-दिल धोएँ

क्या करें गर न इस क़दर रोएँ

दिल तो पत्थर बना दिया तू ने
आरज़ू किस ज़मीन में बोएँ

हम किसी बात से नहीं डरते
हम ने पाया ही क्या है जो खोएँ

आज फ़ुर्सत मिली हैं मुद्दत बअ'द
आओ! तंगी-ए-वक़्त पर रोएँ

हम यही ख़्वाब देखते हैं 'असद'
उन के शाने पे रख के सर सोएँ

— Subhan Asad

More by Subhan Asad

Other ghazal from the same pen

See all from Subhan Asad →

Shama Shayari Collection

Shers of shama shayari collection.

All Shama Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling