अजब शिकस्त का एहसास दिल पे छाया था

किसी ने मुझ को निशाना नहीं बनाया था

उसी निगाह ने आँखों को कर दिया पत्थर
उसी निगाह में सब कुछ नज़र भी आया था

यहाँ तो रेत है पत्थर हैं और कुछ भी नहीं
वो क्या दिखाने मुझे इतनी दूर लाया था

उलझ गया हूँ कुछ ऐसा कि याद भी तो नहीं
ये वहम पहले-पहल कैसे दिल में आया था

वो मैं नहीं था तुम्हारी तरफ़ सरकता हुआ
हवस ने तीरगी का फ़ाएदा उठाया था

बिछड़ना इतना ही आसान था अगर उस से
तो ख़ुद-कुशी का ये सामान क्यूँ जुटाया था

गिला तो आज भी सच्चाई है मगर 'शारिक़'
ये झूट उस से में पहले ही बोल आया था

— Shariq Kaifi

More by Shariq Kaifi

Other ghazal from the same pen

See all from Shariq Kaifi →

Charagh Shayari Collection

Shers of charagh shayari collection.

All Charagh Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling