Shariq Kaifi

Shariq Kaifi

@shariq-kaifi

Shariq Kaifi shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Shariq Kaifi's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

90

Content

105

Likes

2298

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm

कौन था वो जिस ने ये हाल किया है मेरा
किस को इतनी आसानी से हासिल था मैं

Shariq Kaifi

फिर तुम्हारे बराबर खड़ा शख़्स कुछ इस तरह से हँसा
जैसे तुमने बताया हो उस को है ये भी दीवाना मेरा

Shariq Kaifi

पिछली बेंच का बच्चा है दिल
इस को हाथ उठाने देना

Shariq Kaifi

कौन कह सकता है उसको देखकर
ये वही है जो हमारा था कभी

Shariq Kaifi
25 Likes

तुम से बढ़कर कौन दुनिया में मेरे नज़दीक है
इक तुम्हीं तो हो कि जिसका दिल दुखा सकता हूँ मैं

Shariq Kaifi
53 Likes

ये भी इक तरकीब है दुश्मन से लड़ने की
गले लगा लो जिस पर वार नहीं कर सकते

Shariq Kaifi
55 Likes

जाइए अब घर पे जा के रोइए
आपके बस का तमाशा भी नहीं

Shariq Kaifi
42 Likes

आधा मालिक हो जाता है
पहला दावेदार किसी का

Shariq Kaifi
49 Likes

आओ गले मिल कर ये देखें
अब हम में कितनी दूरी है

Shariq Kaifi
64 Likes

मुमकिन ही नहीं जीतना कोशिश से कोई दिल
कुछ बस में नहीं बाल बनाने के अलावा

Shariq Kaifi
49 Likes

मिले तो कुछ बात भी करोगे
कि बस उसे देखते रहोगे

Shariq Kaifi
57 Likes

सब आसान हुआ जाता है
मुश्किल वक़्त तो अब आया है

Shariq Kaifi
26 Likes

झूट पर उसके भरोसा कर लिया
धूप इतनी थी कि साया कर लिया

Shariq Kaifi
43 Likes

कब तलक झाँकिए उन आँखों में
जिन में कुछ भी न हो हया के सिवा

Shariq Kaifi
47 Likes

शाम से छत पर घुम रहा हूँ
एक दिए के आगे-पीछे

Shariq Kaifi
41 Likes

जाने से कोई फ़र्क़ ही उसके नहीं पड़ा
क्या क्या समझ रहा था बिछड़ने के डर को मैं

Shariq Kaifi
69 Likes

मौत ने सारी रात हमारी नब्ज़ टटोली
ऐसा मरने का माहौल बनाया हमने

घर से निकले चौक गए फिर पार्क में बैठे
तन्हाई को जगह-जगह बिखराया हमने

Shariq Kaifi
58 Likes

एक दिन हम अचानक बड़े हो गए
खेल में दौड़कर उसको छूते हुए

Shariq Kaifi
45 Likes

शिकारी से बचने में कैसा कमाल
निशाने पे रहना बड़ी बात है

Shariq Kaifi
48 Likes

बहुत जनाज़े थे रास्ते में
क़दम भी हम गिन न पाए अपने

Shariq Kaifi
26 Likes

LOAD MORE