मेरे भी पाओ रुक रहे थे गांव से जाते हुए

जब उस की आँख में आँसू थे हाथ हिलाते हुए

तू मेरे ख़द-ओ-ख़ाल बना भी ले मुसव्वीर मगर
इक उम्र ही लगेगी मेरी शोख़ी बनाते हुए

इल्ज़ाम आखिरस उसी इंसाँ पे लगाया गया
वो जिस के हाथ जल गए थे आग बुझाते हुए

ख़्वाहिश को रौन्दना पड़ता है ख़ुद पैरों तले
घर की हर इक जरुरतो का भार उठाते हुए

मेरे नजूमी राज़ कहीं खोल न दे इस लिए
अक्सर झिझकता हूँ अपना हाथ दिखाते हुए

— Raza sahil

More by Raza sahil

Other ghazal from the same pen

See all from Raza sahil →

Aag Shayari Collection

Shers of aag shayari collection.

All Aag Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling