हिन्दी
0
हिन्दी
Search
Shayari
Writers
Events
Blog
Store
Leaderboard
Login
0
Home
Explore
Submit
Library
Profile
Top 20
Khushboo Shayari
कमरे में सिगरेटों का धुआँ और तेरी महक
जैसे शदीद धुँध में बाग़ों की सैर हो
Umair Najmi
20
Gift
Download Image
75 Likes
तेरी ख़ुशबू को क़ैद में रखना
इत्रदानों के बस की बात नहीं
Fahmi Badayuni
19
Gift
Download Image
79 Likes
तिलिस्म-ए-यार ये पहलू निकाल लेता है
कि पत्थरों से भी ख़ुशबू निकाल लेता है
है बे-लिहाज़ कुछ ऐसा की आँख लगते ही
वो सर के नीचे से बाजू निकाल लेता है
Read Full
Tehzeeb Hafi
18
Gift
Download Image
77 Likes
ये तेरे ख़त ये तेरी ख़ुशबू ये तेरे ख़्वाब-ओ-ख़याल
मता-ए-जाँ हैं तेरे कौल और क़सम की तरह
गुज़िश्ता साल मैं ने इन्हें गिनकर रक्खा था
किसी ग़रीब की जोड़ी हुई रक़म की तरह
Read Full
Jaun Elia
17
Gift
Download Image
74 Likes
पहले उस की ख़ुशबू मैं ने ख़ुद पर तारी की
फिर मैं ने उस फूल से मिलने की तैयारी की
इतना दुख था मुझ को तेरे लौट के जाने का
मैं ने घर के दरवाज़ों से भी मुँह मारी की
Read Full
Tehzeeb Hafi
16
Gift
Download Image
114 Likes
जिन के किरदार से आती हो सदाक़त की महक
उन की तदरीस से पत्थर भी पिघल सकते हैं
Unknown
15
Gift
Download Image
41 Likes
जिस्म से आती है मेरे जो ग़रीबी की महक
इस लिए ईद को सीने से लगाया न गया
''Akbar Rizvi"
14
Gift
Download Image
3 Likes
लहजा कि जैसे सुब्ह की ख़ुश्बू अज़ान दे
जी चाहता है मैं तिरी आवाज़ चूम लूँ
Bashir Badr
13
Gift
Download Image
52 Likes
ख़ूब-सूरत नहीं हो तुम वैसे
फूल, ख़ुशबू, नदी, होते जैसे
Jasmeet singh 'Meet'
12
Gift
Download Image
1 Like
न होकर कहीं इन निगाहों में हो तुम
हो ख़ुशबू चमन की फ़िज़ाओं में हो तुम
Alankrat Srivastava
11
Gift
Download Image
5 Likes
बस्ती में मेरी आई है गर रात की रानी
ख़ुशबू से मोअतर मेरा घर करते हुए जा
Shajar Abbas
10
Gift
Download Image
1 Like
बस और कुछ नहीं है मिरी जान इश्क़ है
वो हर घड़ी जो इत्र सा महकाए आप को
Ajeetendra Aazi Tamaam
9
Gift
Download Image
0 Likes
"मैं तुम्हें ढूँडता रहा"
दिल के वीराने में प्यार के अफ़साने में
झील के पानी में ख़्वाब की रवानी में
फूलों की महक में बयार की लहक में
मैं तुम्हें ढूँडता रहा
या'नी कि गैर से
निज का पता पूछता रहा
मैं तुम्हें ढूँडता रहा
Read Full
RAJDIP KOTA
8
Gift
Download Image
1 Like
उस से पहले उस की ख़ुश्बू आती है
दरवाज़े से पहले मैं खुल जाता हूँ
Atul K Rai
7
Gift
Download Image
36 Likes
ख़ास ख़ुशबू शर हवा में आ रही है
फूल कोई फिर दुआ से खिल गया है
Abhay Mishra
6
Gift
Download Image
3 Likes
ये शाम ख़ुशबू पहन के तेरी ढली है मुझ
में जो रेज़ा रेज़ा
मैं क़तरा क़तरा पिघल रही हूँ ख़मोश शब के समुंदरों में
Read Full
Kiran K
5
Gift
Download Image
1 Like
महकते इत्र के मानिंद है ये इश्क़ जाने मन
भले पर्दे में भी निकलोगी तो पहचान ही लेंगे
Asad Akbarabadi
4
Gift
Download Image
0 Likes
फूल के होंठों से ख़ुश्बू के मआ'नी सुन कर
अपना शे'र अच्छा लगा तेरी ज़ुबानी सुन कर
Rajesh Reddy
3
Gift
Download Image
32 Likes
मैं ने बस इतना पूछा था क्या देखते हो भला
मैं ने ये कब कहा था मुझे देखना छोड़ दो
गीली मिट्टी की ख़ुशबू मुझे सोने देती नहीं
मेरे बालों में तुम उँगलियाँ फेरना छोड़ दो
Read Full
Tajdeed Qaiser
2
Gift
Download Image
76 Likes
रखना है तो फूलों को तू रख ले निगाहों में
ख़ुशबू तो मुसाफ़िर है खो जाएगी राहों में
Shamim Karhani
1
Gift
Download Image
8 Likes
Gulaab Shayari
Phool Shayari
Mohabbat Shayari Collection
Yaad Shayari
Romantic Shayari Collection