@fahmi-badayuni
Fahmi Badayuni shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Fahmi Badayuni's shayari and don't forget to save your favorite ones.
Followers
85
Content
62
Likes
2999
कितना महफ़ूज़ हूँ मैं कोने में
कोई अड़चन नहीं है रोने में
मैंने उसको बचा लिया वरना
डूब जाता मुझे डुबोने में
उसकी जुल्फ़ें उदास हो जाए
इस-क़दर रोशनी भी ठीक नहीं
तुमने नाराज़ होना छोड़ दिया
इतनी नाराज़गी भी ठीक नहीं
तो क्या उसको मैं होंठों से बजाऊँ
तिरे दर पे जो घंटी लग गई है
चराग़ उसने मिरे लौटा दिए हैं
अब उसके घर में बिजली लग गई है