दिल से साबित करो कि ज़िंदा हो
साँस लेना कोई सुबूत नहीं
साँस लेना कोई सुबूत नहीं
10
139 Likes
6
128 Likes
5
40 Likes
तुम्हें बस ये बताना चाहता हूँ
मैं तुम से क्या छुपाना चाहता हूँ
मैं तुम से क्या छुपाना चाहता हूँ
कभी मुझ से भी कोई झूठ बोलो
मैं हाँ में हाँ मिलाना चाहता हूँ
ये जो खिड़की है नक़्शे में तुम्हारे
यहाँ मैं दर बनाना चाहता हूँ
अदाकारी बहुत दुख दे रही है
मैं सच-मुच मुस्कुराना चाहता हूँ
परों में तीर है पंजों में तिनके
मैं ये चिड़िया उड़ाना चाहता हूँ
लिए बैठा हूँ घुँघरू फूल मोती
तिरा हँसना बनाना चाहता हूँ
अमीरी इश्क़ की तुम को मुबारक
मैं बस खाना-कमाना चाहता हूँ
मैं सारे शहर की बैसाखियों को
तिरे दर पर नचाना चाहता हूँ
मुझे तुम से बिछड़ना ही पड़ेगा
मैं तुम को याद आना चाहता हूँ
4
250 Likes
2
33 Likes
1
96 Likes










