@AlankratSrivastava
Alankrat Srivastava shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Alankrat Srivastava's shayari and don't forget to save your favorite ones.
Followers
15
Content
143
Likes
910
देखते ही देखते मौसम बदलने लग गया
आँख के तारे की आँखों में मैं खलने लग गया
जो तरक़्क़ी की दुआ करता था मेरी हाँ वही
देख कर मेरी तरक़्क़ी मुझसे जलने लग गया
है हर गीत में इसलिए नाम तेरा
मैं सूरजमुखी हूँ तू मेरा सवेरा
तेरे साथ सब साफ़ आता नज़र है
तेरे बिन था जीवन में पसरा अँधेरा
बस ज़रा देर को बाग़ में बैठी वो
पेड़ पौधे भी ग़ज़लें सुनाने लगे
फूल भी ख़ास भाते न थे हमको पर
साथ तुम थी तो काँटें सुहाने लगे
हमें पूछो कठिन कितना किसी का दिल चुराना है
उन्हें क्या है उन्हें तो बस ज़रा का मुस्कुराना है
ज़िन्दगी की उलझनों की फ़िक्र करना छोड़ कर हम
तेरी ज़ुल्फों में उलझने की तमन्ना कर रहे हैं
जीवन को गुलज़ार करें क्या
क्या कहती हो प्यार करें क्या
तुमको चूमा ग़लती कर दी
ग़लती फिर इक बार करें क्या
हमें सुन कर नई नस्लें मुहब्बत करना सीखेंगी
ग़ज़ल में इसीलिए अपनी उदासी बो नहीं सकते
लाख दुनिया की नज़र में हम बुरे बन जाएँ लेकिन
अपनी माँ के आँख के तो हम सितारे ही रहेंगे
भरी आवाज़ से ही ग़म का अंदाज़ा लगा लेना
वो क्या है ना कि लड़का हूँ सो खुल के रो नहीं सकता
सुर नहीं कहीं भी ऐसे कोई भी सितार में
सुर जो बोली में है तेरी है तेरी पुकार में
मंदिरों में मस्जिदों में बन नहीं सके मगर
आदमी बने हैं आदमी पड़े जो प्यार में
प्रेम की है बात गीत में मगर जो गीत है
गीत वो लिखा गया है तेरे इंतिज़ार में
नास्तिक भी गर तेरी ये मुस्कुराहट देख लें तो
छोड़ कर विज्ञान तेरे रूप की पूजा करेंगे
किसी महफ़िल में हम जब प्यारे प्यारे शेर कहते हैं
तेरे भौं के इशारे के सहारे शेर कहते हैं
नहीं कुछ ख़ासियत मेरी है मेरे शेर कहने में
सभी आशिक़ सभी प्रीतम तुम्हारे शेर कहते हैं
लहरें कितनी भी प्रबल हो हम किनारे ही रहेंगे
हम तुम्हारे थे तुम्हारे हैं तुम्हारे ही रहेंगे
गर ग़ज़ल में बात उसकी हो रही है तो ये तय है
कहने वाले कोई भी हों शेर प्यारे ही रहेंगे
गर ख़ुदा की हम इबादत कर रहे हैं
जान लेना तेरी चाहत कर रहे हैं
आशिक़ी से तौबा तौबा करने वाले
देख कर हमको मुहब्बत कर रहे हैं
तुमसे सुंदर होंगी तो होंगी बस राधा रानी जू
वरना तो तीनों लोकों में तुमसा सुंदर कोई नईं