@ShajarAbbas8
Shajar Abbas shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Shajar Abbas's shayari and don't forget to save your favorite ones.
Followers
29
Content
1617
Likes
1554
छीन ली है मुझसे तेरे हिज्र ने दानिशवरी
अब मैं ख़ुद से पूछता हूँ आख़िरश मैं कौन हूँ
शाख़-ए-शजर पे गुल के बदन चाक हो गए
इस मौसम-ए-ख़िज़ाँ में चमन ख़ाक हो गए
सदमे गुज़र रहे हैं दिल-ए-बाग़बान पर
मंज़र जो ख़ुश-नुमा थे वो ग़म-नाक हो गए
आपको हम कलाम करना है
अपना क़िस्सा तमाम करना है
हमने सोचा है अब मुहब्बत में
क़ैस के जैसा नाम करना है
सोचते हैं कि नेक काम करें
आपका दिल से एहतिराम करें
तुमको अपने गले लगाएँ शजर
ज़िंदगानी तुम्हारे नाम करें
रौनक़-ए-शहर-ए-सुख़न ताज़ा सुख़न-दान हैं हम
मीर-ओ-ग़ालिब की तरह साहिब-ए-दीवान हैं हम
आतिश-ए-शौक़ यूँ निराले हैं
हम अलग ही मिज़ाज वाले हैं
अक़रिबा दोस्तों की सूरत में
साँप ख़ुद आस्तीं में पाले हैं