10
3 Likes
बेहिस से नज़र आते हो हर बार मुझे तुम
बेहिस भला दुनिया से गुज़र क्यूँ नहीं जाते
वो फूल जो गुलशन में पड़ा है वहाँ तन्हा
तुम उस से गले लग के निखर क्यूँ नहीं जाते
महरूम हैं बरसों से ये आग़ोश हमारी
ख़ुशियों से इसे आन के भर क्यूँ नहीं जाते
कब तक यूँ भला रोओगे सहरा में शजर तुम
इक अर्सा हुआ घर गए घर क्यूँ नहीं जाते
9
1 Like
8
4 Likes
3
1 Like










