ये चश्म आईना-दार-ए-रू थी कसू की

नज़र उस तरफ़ भी कभू थी कसू की

सहर पा-ए-गुल बे-ख़ुदी हम को आई
कि उस सुस्त पैमाँ में बू थी कसू की

ये सर-गश्ता जब तक रहा इस चमन में
ब-रंग-ए-सबा जुस्तुजू थी कसू की

न ठहरी टुक इक जान बर-लब रसीदा
हमें मुद्दआ' गुफ़्तुगू थी कसू की

जलाया शब इक शो'ला-ए-दिल ने हम को
कि उस तुंद सरकश में ख़ू थी कसू की

न थे तुझ से नाज़ुक मयानान-ए-गुलशन
बहुत तो कमर जैसे मू थी कसू की

दम-ए-मर्ग दुश्वार दी जान इन ने
मगर 'मीर' को आरज़ू थी कसू की

— Meer Taqi Meer

More by Meer Taqi Meer

Other ghazal from the same pen

See all from Meer Taqi Meer →

Nazar Shayari

Shers of nazar.

All Nazar Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling