ताब-ए-दिल सर्फ़-ए-जुदाई हो चुकी

या'नी ताक़त आज़माई हो चुकी

छूटता कब है असीर-ए-ख़ुश-ज़बाँ
जीते जी अपनी रिहाई हो चुकी

आगे हो मस्जिद के निकली उस की राह
शैख़ से अब पारसाई हो चुकी

दरमियाँ ऐसा नहीं अब आईना
मेरे उस के अब सफ़ाई हो चुकी

एक बोसा माँगते लड़ने लगे
इतने ही में आशनाई हो चुकी

बीच में हम ही न हों तो लुत्फ़ क्या
रहम कर अब बे-वफ़ाई हो चुकी

आज फिर था बे-हमीयत 'मीर' वाँ
कल लड़ाई सी लड़ाई हो चुकी

— Meer Taqi Meer

More by Meer Taqi Meer

Other ghazal from the same pen

See all from Meer Taqi Meer →

Kiss Shayari

Shers of kiss.

All Kiss Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling