न पूछ ख़्वाब ज़ुलेख़ा ने क्या ख़याल लिया

कि कारवाँ का कनआँ' के जी निकाल लिया

रह-ए-तलब में गिरे होते सर के बल हम भी
शिकस्ता-पाई ने अपनी हमें सँभाल लिया

रहूँ हूँ बरसों से हम दोश पर कभू उन ने
गले मैं हाथ मिरा प्यार से न डाल लिया

बुताँ की 'मीर' सितम वो निगाह है जिस ने
ख़ुदा के वास्ते भी ख़ल्क़ का वबाल लिया

— Meer Taqi Meer

More by Meer Taqi Meer

Other ghazal from the same pen

See all from Meer Taqi Meer →

Rishta Shayari Collection

Shers of rishta shayari collection.

All Rishta Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling