क्या करूँँ शरह ख़स्ता-जानी की

मैं ने मर मर के ज़िंदगानी की

हाल-ए-बद गुफ़्तनी नहीं मेरा
तुम ने पूछा तो मेहरबानी की

सब को जाना है यूँ तो पर ऐ सब्र
आती है इक तिरी जवानी की

तिश्ना-लब मर गए तिरे आशिक़
न मिली एक बूँद पानी की

बैत-बहसी समझ के कर बुलबुल
धूम है मेरी ख़ुश-ज़बानी की

जिस से खोई थी नींद 'मीर' ने कल
इब्तिदा फिर वही कहानी की

— Meer Taqi Meer

More by Meer Taqi Meer

Other ghazal from the same pen

See all from Meer Taqi Meer →

Neend Shayari

Shers of neend.

All Neend Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling