किस शाम से उठा था मिरे दिल में दर्द सा

सो हो चला हूँ पेशतर-अज़-सुब्ह सर्द सा

बैठा हूँ जूँ ग़ुबार-ए-ज़ईफ़ अब वगर्ना में
फिरता रहा हूँ गलियों में आवारा-गर्द सा

क़स्द-ए-तरीक़-ए-इश्क़ किया सब ने बा'द-ए-क़ैस
लेकिन हुआ न एक भी उस रह-नवर्द सा

हाज़िर यराक़-ए-बे-मज़गी किस घड़ी नहीं
मा'शूक़ कुछ हमारा है आशिक़-नबर्द सा

क्या 'मीर' है यही जो तिरे दर पे था खड़ा
नमनाक-चश्म-ओ-ख़ुश्क-लब ओ रंग ज़र्द सा

— Meer Taqi Meer

More by Meer Taqi Meer

Other ghazal from the same pen

See all from Meer Taqi Meer →

Heartfelt Aah Shayari

Shers of heartfelt aah.

All Heartfelt Aah Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling