कैसा चमन असीरी में किस को इधर ख़याल

परवाज़ ख़्वाब हो गई है बाल-ओ-पर ख़याल

मुश्किल है मिट गए हुए नक़्शों की फिर नुमूद
जो सूरतें बिगड़ गईं उन का न कर ख़याल

मू को अबस है ताब कली यूँ ही तंग है
उस का दहन है वहम-ओ-गुमान-ओ-कमर ख़याल

रुख़्सार पर हमारे ढलकने को अश्क के
देखे है जो कोई सो करे है गुहर ख़याल

किस को दिमाग़-ए-शेर-ओ-सुख़न ज़ोफ़ में कि 'मीर'
अपना रहे है अब तो हमें बेशतर ख़याल

— Meer Taqi Meer

More by Meer Taqi Meer

Other ghazal from the same pen

See all from Meer Taqi Meer →

Phool Shayari

Shers of phool.

All Phool Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling