जिंस-ए-गिराँ को तुझ से जो लोग चाहते हैं

वे रोग अपने जी को नाहक़ बसाहते हैं

उस मय-कदे में हम भी मुद्दत से हैं व-लेकिन
ख़म्याज़ा खींचते हैं हर दम जमाहते हैं

नामूस दोस्ती से गर्दन बंधी है अपनी
जीते हैं जब तलक हम तब तक निबाहते हैं

सहल इस क़दर नहीं है मुश्किल-पसंदी मेरी
जो तुझ को देखते हैं मुझ को सराहते हैं

वे दिन गए कि रातें नालों से काटते थे
बे-डोल 'मीर'-साहिब अब कुछ कराहते हैं

— Meer Taqi Meer

More by Meer Taqi Meer

Other ghazal from the same pen

See all from Meer Taqi Meer →

Bimar Shayari

Shers of bimar.

All Bimar Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling