इश्क़ में कुछ नहीं दवा से नफ़अ'

कुढि़ए कब तक न हो बला से नफ़अ'

कब तलक इन बुतों से चश्म रहे
हो रहेगा बस अब ख़ुदा से नफ़अ'

मैं तो ग़ैर अज़ ज़रर न देखा कुछ
ढूँढो तुम यार ओ आश्ना से नफ़अ'

मुग़्तनिम जान गर किसू के तईं
पहुँचे है तेरे दस्त ओ पास नफ़अ'

अब फ़क़ीरों से कह हक़ीक़त-ए-दिल
'मीर' शायद कि हो दुआ से नफ़अ'

— Meer Taqi Meer

More by Meer Taqi Meer

Other ghazal from the same pen

See all from Meer Taqi Meer →

I Love You Shayari

Shers of i love you.

All I Love You Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling