हाल-ए-दिल 'मीर' का रो रो के सब ऐ माह सुना

शब को अल-क़िस्सा अजब क़िस्सा-ए-जाँ-काह सुना

ना-बलद हो के रह-ए-इश्क़ में पहुँचूँ तो कहीं
हमरा ख़िज़र को याँ कहते हैं गुमराह सुना

कोई इन तौरों से गुज़रे है तिरे ग़म में मिरी
गाह तू ने न सुना हाल मिरा गाह सुना

ख़्वाब-ए-ग़फ़लत में हैं याँ सब तो अबस जागा 'मीर'
बे-ख़बर देखा उन्हें मैं जिन्हें आगाह सुना

— Meer Taqi Meer

More by Meer Taqi Meer

Other ghazal from the same pen

See all from Meer Taqi Meer →

Raat Shayari

Shers of raat.

All Raat Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling