अब नहीं सीने में मेरे जा-ए-दाग़

सोज़-ए-दिल से दाग़ है बाला-ए-दाग़

दिल जला आँखें जलीं जी जल गया इश्क़ ने क्या क्या हमें दिखलाए दाग़

दिल जिगर जल कर हुए हैं दोनों एक
दरमियाँ आया है जब से पा-ए-दाग़

मुन्फ़इल हैं लाला ओ शम्अ'' ओ चराग़
हम ने भी क्या आशिक़ी में खाए दाग़

वो नहीं अब 'मीर' जो छाती जले
खा गया सारे जिगर को हाए दाग़

— Meer Taqi Meer

More by Meer Taqi Meer

Other ghazal from the same pen

See all from Meer Taqi Meer →

Ulfat Shayari Collection

Shers of ulfat shayari collection.

All Ulfat Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling