क्या करोगे मेरा जादू चल गया तो
हफ़्ते भर में उस को पागल कर दिया तो
बोलना अगली दफ़ा तलवार उठेगी
ग़लती से भी उस के ऊपर हाथ उठा तो
बद्दुआऍं मरने की दे तो रही हो
और कहीं मैं सच में इस से मर गया तो
जी मुझे दरअस्ल अच्छे लगते हो आप
उस ने मेरी बात सुन कर के कहा तो
— Kushal Dauneria















