Kushal Dauneria

Kushal Dauneria

@kushal-dauneria

Kushal Dauneria shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Kushal Dauneria's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

268

Content

39

Likes

1623

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

वो शख़्स सालों बाद भी कितना हसीन है
वो रंग कैनवस पे कभी डल नहीं हुआ

Kushal Dauneria
46 Likes

जँचने लगा है दर्द मुझे आपका दिया
बर्बाद करने वाले ने ही आसरा दिया

कल पहली बार लड़ने की हिम्मत नहीं हुई
मुझको किसी के प्यार ने बुजदिल बना दिया

Kushal Dauneria
60 Likes

यहाँ तुम देखना रुतबा हमारा
हमारी रेत है दरिया हमारा

Kushal Dauneria
51 Likes

सारे का सारा तो मेरा भी नहीं
और वो शख़्स बेवफ़ा भी नहीं

ग़ौर से देखने पे बोली है
शादी से पहले सोचना भी नहीं

Kushal Dauneria
81 Likes

चल गया होगा पता ये आपको
बेवफ़ा कहते हैं लड़के आपको

इक ज़रा से हुस्न पर इतनी अकड़
तू समझती क्या है अपने आपको

Kushal Dauneria
95 Likes

इशारा कर रहे हैं बाल ये बिखरे हुए क्या
तू मेरे पास आया है कहीं होते हुए क्या

ये इतना हँसने वाले इश्क़ में टूटे हुए लोग
तू इन से पूछना अंदर से भी अच्छे हुए क्या

Kushal Dauneria
60 Likes

ये वो क़बीला है जो हुस्न को ख़ुदा माने
यहाँ पे कौन तेरी बात का बुरा माने

इशारा कर दिया है आपकी तरफ़ मैंने
ये बच्चे पूछ रहे थे कि बेवफ़ा माने

Kushal Dauneria
74 Likes

हज़ारों मन्नतों पर भी कोई बोसा नहीं मिलता
किसी सूरत में उस कंजूस के बटुए नहीं खुलते

Kushal Dauneria
59 Likes

न जाने क्यूँ गले से लगने की हिम्मत नहीं होती
न जाने क्यूँ पिता के सामने बेटे नहीं खुलते

Kushal Dauneria
91 Likes

तारीख़ आ गयी है उधर कार्ड छप गए
अब कब कहेगी तुझको वो लड़का नही पसंद

Kushal Dauneria
78 Likes

मैं उसके बाद सिर्फ़ इन्हीं कोशिशों में हूँ
गर्दन से उसके नाम का टैटू निकल सके

Kushal Dauneria
44 Likes

या'नी कि इश्क़ अपना मुकम्मल नहीं हुआ
गर मैं तुम्हारे हिज्र में पागल नहीं हुआ

वो शख़्स सालों बाद भी कितना हसीन है
वो रंग कैनवस पे कभी डल नहीं हुआ

Kushal Dauneria
64 Likes