हमारे दिल में कोई क्या रहेगा
अगर तू आँख से रिसता रहेगा
चला हूँ छोड़कर इतनी ज़मीनें
मेरी औलाद में झगड़ा रहेगा
उसे इस हुस्न की क़ीमत पता है
ये वो सिक्का है जो चलता रहेगा
मैं ऐसा इश्क़ कर के जा रहा हूँ
हज़ारों साल तक चर्चा रहेगा
— Kushal Dauneria
अगर तू आँख से रिसता रहेगा
चला हूँ छोड़कर इतनी ज़मीनें
मेरी औलाद में झगड़ा रहेगा
उसे इस हुस्न की क़ीमत पता है
ये वो सिक्का है जो चलता रहेगा
मैं ऐसा इश्क़ कर के जा रहा हूँ
हज़ारों साल तक चर्चा रहेगा
Other ghazal from the same pen
Shers of violence shayari collection.
Voices in the same orbit
Poetry by feeling