फिर मिरी याद आ रही होगी

फिर वो दीपक बुझा रही होगी

फिर मिरे फेसबुक पे आ कर वो
ख़ुद को बैनर बना रही होगी

अपने बेटे का चूम कर माथा
मुझ को टीका लगा रही होगी

फिर उसी ने उसे छुआ होगा
फिर उसी से निभा रही होगी

जिस्म चादर सा बिछ गया होगा
रूह सिलवट हटा रही होगी

फिर से इक रात कट गई होगी
फिर से इक रात आ रही होगी

— Kumar Vishwas

More by Kumar Vishwas

Other ghazal from the same pen

See all from Kumar Vishwas →

Andhera Shayari

Shers of andhera.

All Andhera Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling